किरतपुर के खेतों में जलजमाव को लेकर कृषक हैं परेशान,बंद पड़े सुलेश गेट खुलवाने का एसडीओ से किया आग्रह। गेंहूआ नदी के पानी व बारिश से जल जमाव बना लोगों की समस्या।

किरतपुर, संवाददाता।
प्रखंड क्षेत्र में गेंहुआ नदी में आये बाढ़ का पानी एवं वर्षा के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है पानी का जवाब होने के कारण लोगों के खेतों में लगे फसल बर्बाद हो रहा है। इस को लेकर किरतपुर निवासी व कृषक अमीरी लाल यादव ने एसडीओ उमेश कुमार भारती को आवेदन देते हुए जल जमाव की समस्या को दूर करने का आग्रह किया है। अमीरी यादव ने एसडीओ को दिये आवेदन में कहा है कि गेंहूआ नदी का पानी एवं बारिश के पानी से प्रखंड के सभी पंचायतों में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके कारण खेतों में लगे फसल के अलावा पशु चारा की समस्या से पशु पालक व कृषक परेशान हैं। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि बगरस गांव से पश्चिम कमला बलान बांध में निर्मित सुलेश गेट बंद है। इसके साथ कुछ लोगों ने जल बहाव के रास्ते को अवरुद्ध अपने निजी कार्य में उपयोग कर दिया है। जबकि कमला बलान के सन करथुआ में निर्मित चार सुलेश गेट एक अर्से से बंद है। आवेदक ने जल निकासी गेट को खोलवाने का आग्रह एसडीओ से किया है।