आनेवाली दुर्गापूजा को लेकर बेला शंकर मे हुई बैठक ,कार्यकारणी का चुनाव संपन्न।
आनेवाली दुर्गापूजा को लेकर बेला शंकर मे हुई बैठक ,कार्यकारणी का चुनाव संपन्न।
दरभंगा
बेलाशंकर मुहल्ले मे मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर संस्था की आमसभा बैठक दिन रविवार को संपन्न हुई। बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। सर्व सहमति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष संजय पासवान सचिव मनोज साह एवं कोषाध्यक्ष चिरंजीव तिवारी उपाध्यक्ष रामनाथ मंडल एवं अन्य कई सदस्यों को चयनित किया गया।
सचिव पद पर नियुक्त हुए मनोज साह ने बताया कि विसर्जन जुलूस को लेकर विधि व्यवस्था की समस्याएं एवं आपसी मतभेद होता देख यहां मिट्टी की प्रतिमाओं के बदले पत्थर की प्रतिमाएं स्थापित की गई है जिले में पुलिस लाइन एवं आजमनगर में भी पत्थर की मूर्तियां स्थापित है उन्होंने कहा कि अन्य कमेटी के लोगों को भी इस पर पहल करनी चाहिए ताकि शांति व्यवस्था एवं हर्षो उल्लास के साथ पूजा को संपन्न किया जा सके।