ऑयल मिल स्थापना को लेकर जिला तेलहन मिशन समिति की बैठक
ऑयल मिल स्थापना को लेकर जिला तेलहन मिशन समिति की बैठक
ऑयल मिल स्थापना को लेकर जिला तेलहन मिशन समिति की बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला तेलहन मिशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में ऑयल मिल की स्थापना से संबंधित प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करना तथा आगे की कार्रवाई पर विचार-विमर्श करना था।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि ऑयल मिल स्थापना हेतु कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए हैं। निर्धारित मानकों के अनुसार जांच के उपरांत 17 आवेदकों को योग्य पाया गया है। योग्य पाए गए आवेदनों के संबंध में आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने एवं नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने निर्देश दिया कि ऑयल मिल स्थापना की प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, जिससे जिले में तेलहन उत्पादन को बढ़ावा मिले, स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन हो तथा किसानों और उद्यमियों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ, जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार झा, अभियंता निधि कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
आईसीडीएस की विभिन्न योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा,जिलाधिकारी ने दिये कई निर्देश
50 रुपये के विवाद में ई-रिक्शा चालक की हत्या: 7 दिन बाद पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक नाबालिग गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के सहारे एसआईटी ने सुलझाया मामला, दूसरे नाबालिग की तलाश जारी