16 जनवरी 2026 को अप्रेंटिस ड्राइव कार्यक्रम,100पदों पर किया जाएगा चयन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा ने जानकारी दी है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा के परिसर में CAMPUS APPRENTICE DRIVE का आयोजन 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे किया जाएगा।
इस अप्रेंटिस ड्राइव में HAIER APPLIANCES Pvt. Ltd., ग्रेटर नोएडा द्वारा भाग लिया जाएगा। कार्यक्रम में सरकारी एवं निजी आईटीआई से प्रशिक्षित सभी अभ्यर्थियों के लिए भाग लेने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है।
इस ड्राइव के अंतर्गत कुल 100 पदों पर चयन किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित प्रशिक्षणार्थियों को ₹12,875/- (बारह हजार आठ सौ पचहत्तर रुपये) प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।