राष्ट्रीय लोक अदालत में 142 मामलों के निष्पादन के साथ ही 53 लाख 89 हजार 800 रुपये का समझौता हुआ। लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए तीन बेंच गठित किया गया था। पहले बेंच पर न्यायिक सदस्य एसीजेएम संगीता रानी व अधिवक्ता सदस्य मीरा कुमारी ने तीन आपराधिक वाद, एक विद्युत वाद व एक ग्राम कचहरी संबंधी वाद का निष्पादन किया। बेंच नंबर दो पर न्यायिक सदस्य एसडीजेएम प्रमोद रंजन एवं अधिवक्ता सदस्य शत्रुघन झा ने 6 आपराधिक वाद एवं पंजाब नेशनल बैंक के 16, सेंट्रल बैंक के 26, बैंक आफ इंडिया के 2, एसबीआई के 43 व इंडियन बैंक के एक मामलों का निष्पादन कर कुल 43 लाख 94 हजार 600 रुपये का समझौता कराया। तीसरे बेंच पर न्यायिक सदस्य मुंसिफ सह न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक आनंद ने 11 शमनीय आपराधिक वाद, 20 ग्रामीण बैंक व 13 दूरसंचार मामले का निपटारा कर कुल 9 लाख 95 हजार 200 रुपये का समझौता कराया। लोक अदालत की अध्यक्षता एसीजेएम संगीता रानी ने किया।