बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर न्यास के सचिव लापता, घंटी चोरी और अवैध वसूली मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में हो रही देरी।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
बिहार की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिवनगरी बाबा कुशेश्वर नाथ महादेव मंदिर का दो वीडियो इन दिनों शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह तरह का चर्चा हो रहा है कि मंदिर में पूजा पाठ कराने वाला ही अगर अवैध वसूली और चोरी करे तो चोरों से क्या उम्मीद की जा सकती है।
जानकार सूत्रों के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद न्याय के अध्यक्ष सह एसडीएम शशांक राज ने वायरल वीडियो का जांचकर न्यास के सचिव गोपाल नारायण चौधरी को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। लेकिन सचिव श्री चौधरी के यहां नहीं रहने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। क्योंकि सचिव यहां है ही नहीं, सचिव के नहीं रहने से थाने पहुंचे सीओ गोपाल पासवान खाली हाथ वापस लौटे और बताया गया की जब सचिव सोमवार को कुशेश्वरस्थान आयेंगे तब प्राथमिकी दर्ज की जाएगी जिससे स्थानीय लोगों एवं पंडा समाज में काफी आक्रोश देखा गया।
जानकार बताते है कि न्यास के सचिव गोपाल नारायण चौधरी पटना में अपना किराना स्टोर चलाते है और वहीं रहते है। जब भी न्यास का कोई कार्य होता है तो ढूंढने से भी नहीं मिलते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सचिव को पटना में ही अपना किराना स्टोर चलाना है तो न्यास के सचिव पद पर किस मंशे से कब्जा किए हुए है।
इस मामले में न्यास के सचिव गोपाल नारायण चौधरी ने बताया कि चिट्ठी प्राप्त हुआ है, सीओ और थानाध्यक्ष से भी बात हुई है, सोमवार या मंगलवार को आयेंगे तब मामले की जांच कर प्राथमिकी की जाएगी।
राजस्व संग्रहण में तेजी लाने को आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश, नीलाम पत्र मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर, बिना अनुमति मिट्टी उठाव पर रोक
15 से 22 जनवरी तक होगी पी.डी.एस. दुकान की अनुज्ञप्ति हेतू आवेदकों की कम्प्यूटर ज्ञान की जाँच परीक्षा,आवेदकों को देना होगा 05 मिनट का अग्रेजी टाईपिंग टेस्ट।चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित कराने हेतु पूरी प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी : डीएम