जन्माष्टमी का मेला देखने गये साहो के राजन की मौत करंट लगने से हो गई। लघुशंका करने पंडाल से निकल कर बिजली ट्रांसफार्मर के निकट गया था बालक।

बिरौल।
थाना क्षेत्र के सीहौल गांव में जन्माष्टमी का मेला देखने गये साहो निवासी दिनेश महतो के 16 वर्षीय पुत्र राजन महतो की मौत गुरुवार की रात बिजली करंट के चपेट में आने से हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। जानकारी के अनुसार राजन महतो साथियों के साथ जन्माष्टमी का मेला देखने अपने गांव साहो से पड़ोस के गांव सिहोरा गया था। बताया जाता है कि लघुशंका के लिए राजन मेला के पंडाल से बाहर निकल कर बिजली ट्रांसफार्मर के निकट गया था। जहां वह बिजली अर्थिंग के चपेट में आ जाने से वह घटना स्थल पर बेहोश हो गया। लोगों ने बेहोश गिरा देख उसे आननफानन में बहेड़ी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बिजली विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि उक्त बच्चे की मौत बिजली करंट से नहीं बल्कि मेला में उपयोग किये गए जनरेटर के करंट लगने से हुई है।