मौसम अनुकूल नहीं होने से तंग आकर गौड़ाबौराम के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सूचना अधिकार के तहत केद्रीय मंत्री से भगवान को साक्षी मानकर मांगा जवाब।

आर के झा, गौड़ाबौराम।
एक आरटीआई कार्यकर्ता ने मौसम में हो रहे बदलाव के साथ भीषण गर्मी से तंग आकर भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री से मौसम के संबंध में जवाब मांगा है। जिसमें उन्होंने मंत्रालय से पूछा है कि आप भगवान को सलाहकार मानकर जबाब दें कि कहीं चंद्रयान 3 चंद्रमा के कारण प्रकृति के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ तो नहीं हुआ है। क्योंकि बारिश का मौसम होने के वावजूद वातावरण में गर्मी काफी ज्यादा है तथा वर्षा के मौसम में बारिश भी नहीं हो रही है। प्रखंड के आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार झा ने कहा कि अभी जो मौसम का स्थिति है। वर्तमान के मौसम में अभी बारिश होनी चाहिए। लेकिन बारिश नहीं हो रही है और आमलोग काफी परेशान हैं। वही उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान स्थिति में चंद्रयान 3 चंद्रमा पर लैंड किया है। जिसको लेकर भारत सरकार के मंत्रालय से हमने जवाब मांगा है कि आप भगवान को सलाहकार मान करके नए उपकरण का जो आपने प्रयोग किया है। उसके तहत हमें जवाब मिले की क्या आपने प्रकृति के साथ किसी प्रकार का छेड़छाड़ किया है। इसीलिए कहीं मौसम अनुकूल रहने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि इसी विषय को लेकर उन्होंने सूचना अधिकार के तहत भारत सरकार से जबाव मांगा है। अब देखना है कि यह है कि भारत सरकार आवेदन का जबाव क्या देती है।
दरभंगा के एक बड़े व्यवसायी से एक करोड़ साठ लाख रुपये की ठगी ,ठग हो गये रफूचक्कर ,अब दर -दर भटक रहें व्यवसायी ,ड्राफ्ट के जरिये ठग के खातो मे दिये गये पैसे। एक ठग पीड़ित का पड़ोसी था तो दूसरा लक्ष्मीसागर मुहल्ले का।
बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के 62पुलिस पदाधिकारियों के सेवा की कर दी हैं संपुष्टि ।