बगैर कागजात के सड़क पर दौड़ा रहे वाहन चालक हो जाइए सावधान,जांच के नये उपकरण के साथ पुलिस कर रही आपका इ
बगैर कागजात के सड़क पर दौड़ा रहे वाहन चालक हो जाइए सावधान,जांच के नये उपकरण के साथ पुलिस कर रही आपका इ
बगैर कागजात के सड़क पर दौड़ा रहे वाहन चालक हो जाइए सावधान,जांच के नये उपकरण के साथ पुलिस कर रही आपका इंतजार।
निलेश, बिरौल।
अगर आप बगैर कागजात के किसी तरह का वाहन चलाते हैं तो होसियार हो जाइए। सड़क पर पुलिस जांच के लिए नये विधि के उपकरण के साथ आपका इंतजार कर रही होगी। नये विधि से गुरुवार को पुलिस की ओर से चलंत जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक बाइक की जांच की गई। पुलिस की ओर से सड़कों पर किये जा रहे वाहनों के जांच से चालकों में हरकंप मच गया। लोग पुलिस के जांच से बचने के लिए सड़क मार्ग बदल कर भागने में सफल रहे। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि सड़कों पर त्रुटि पूर्ण वाहन चलाने वाले वैसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीटीओ की ओर से स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को हैंड हेल्ड डिवाइस नाम का नया उपकरण उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से किसी भी वाहनों से संबंधित कागजातों की जानकारी पुलिस आसानी से प्राप्त कर सकती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि नये उपकरण के सहयोग से 11 त्रुटि पूर्ण कागजात वाहन चालकों से बतौर जुर्माना 14 हजार वसूल किया गया है। यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
बदमाशों ने हथियार के बल पर निजी फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों से लूटे 20 लाख।
दरभंगा के एक बड़े व्यवसायी से एक करोड़ साठ लाख रुपये की ठगी ,ठग हो गये रफूचक्कर ,अब दर -दर भटक रहें व्यवसायी ,ड्राफ्ट के जरिये ठग के खातो मे दिये गये पैसे। एक ठग पीड़ित का पड़ोसी था तो दूसरा लक्ष्मीसागर मुहल्ले का।