जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में उमरी श्रद्धालुओं की भीड़,कृष्णा के आगमन पर घरों में भी उत्सवी माहौल।

निलेश, बिरौल।

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के रूप में आस्था और निष्ठा के साथ मना रहे हैं। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म होते ही मंदिरों में शंखनाद,पूजा-अर्चना,भजन कीर्तन से क्षेत्र का माहौल भक्ति मय हो गया है। सुबह से ही भगवान श्री कृष्ण के प्रतिमा दर्शन के लिए सुपौल बाजार के मंदिर घाट,सीहोर,मुन्नी चुन्नी पोखर सहित एक दर्जन स्थानों पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी है। इस दौरान भक्तों की ओर से लाये गये मिठाई को भगवान को भोग लगाकर उसे आम जनों के बीच प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। मंदिर घाट पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साह ने जानकारी देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाई महसूस न हो इसके लिए पूजा समिति की ओर से सदस्यगण नजर बनाए हुए हैं। यह उत्सव छह दिनों तक मनाया जाएगा। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि विधि व्यवस्था के तहत पूजा स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं पुलिस गश्ती दल सभी पूजास्थलों का निगरानी करेंगे।