आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर दरभंगा बार में अधिवक्ताओं के बीच लिखित प्रतिवेदन का वितरण”

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,

जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में अधिवक्ताओं के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध संगठन व सेवा के शतक पुरा होने पर शनिवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अधिवक्ता अमरनाथ झा के नेतृत्व में वकीलों की टीम ने संध के क्रियाकलापों का लिखित प्रतिवेदन वितरित किया।वितरित पत्र में समाज को हिनदुत्व के आधार पर संगठित करने का उद्देश्य संध की स्थापना काल से ही रही है।यह कोई उपसना पद्धति नहीअपितू जीवन दृष्टि है।ब्यक्ति के निर्माण कार्यक्रम में खेल,ब्यायाम,योगासन, गीत,कहानी,प्रार्थना आदि कार्य संध की साखाओं और समाज में 100 वर्षों से की जा रही है।जिससे स्वंयसेवकों में धौर्य,साहस,शक्ति,राष्ट्रीय चारित्र, अनुसाशन,देशभक्ति आदि गुणों का निर्माण करते हैं।इस कार्य में राम उदित झा,शिवेन्द्र कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, मनोज कुमार झा प्रदीप शांडिल्य ,संजीव कुमार, शंभु सिंह समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ दरभंगा के वकीलों के बीच उत्तर बिहार राष्ट्रीय स्वंयसेवक संध की ओर से वितरण किया।