दरभंगा

विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने लक्ष्मी सागर के पश्चिम किनारा स्थित पोखरा से तीन उजले रंग के बोरे मे भरा हुआ नेपाली शराब बरामद किया हैं।
थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि गुप्त सूचना पर यह शराब बरामद हुई हैं उन्होंने कहा कि तीनों बोरे मे 300ml का 364 लीटर नेपाली शराब सोफिया बरामद किया गया हैं ,किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। इस मामले मे अज्ञात के विरुद्ध मामला 273/23दर्ज कर लिया गया हैं। वहीं दूसरी और उन्होंने बताया कि कैदरा बाद मुहल्ला के शंकर साह के पुत्र अमित साह को नशे की हालत मे पकड़ा गया था जिसे माननीय एसडीओ के न्यायालय मे भेजा गया हैं।