घनश्यामपुर में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला और ₹1.5 लाख की लूट, पांच नामजद समेत अज्ञात पर एफआईआर दर्ज
घनश्यामपुर में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला और ₹1.5 लाख की लूट, पांच नामजद समेत अज्ञात पर एफआईआर दर्ज
घनश्यामपुर में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला और ₹1.5 लाख की लूट, पांच नामजद समेत अज्ञात पर एफआईआर दर्ज
दस्तक7मिडिया अमीत झा, गौड़ा बौराम।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गलमा गांव में सोमवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और उससे सोने की चेन तथा नकदी लूट ली। गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित युवक की पहचान राहुल कुमार झा के रूप में हुई है। राहुल अपने नानी गांव गलमा से अपने घर लौट रहे थे, तभी काली स्थान गलमा की मुख्य सड़क पर पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस को दिए अपने फर्द बयान में राहुल कुमार झा ने हमले का विस्तृत विवरण दिया है। उन्होंने पांच नामजद और 3-4 अज्ञात लोगों के शामिल होने की बात कही है। राहुल के अनुसार, बिना किसी उकसावे या बात के सभी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। संजीव कुमार मिश्रा ने तलवार से उनके सिर पर वार किया, जबकि सुमित कुमार मिश्रा और अजीत कुमार मिश्रा ने टेंगारी और लोहे की रॉड से उनके सिर पर बार-बार हमला किया।वे जब जमीन पर गिर पड़े, तो अन्य हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे राहुल बेहोश हो गए। राहुल ने पुलिस को बताया कि हमले के दौरान, शैलेन्द्र मिश्रा ने राहुल के गले से करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली, ललित मोहन मिश्रा ने उनकी जेब से 5000 रुपये नकद निकाल लिए। बेहोशी की हालत में पड़े राहुल को गलमा के स्थानीय लोगों ने उठाया और तुरंत पीएचसी घनश्यामपुर में भर्ती कराया। गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहुल कुमार झा के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि “कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।” पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।