दरभंगा पुलिस की अलग-अलग थानों द्वारा की गई कार्रवाई
दरभंगा पुलिस की अलग-अलग थानों द्वारा की गई कार्रवाई
दरभंगा पुलिस की अलग-अलग थानों द्वारा की गई कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आज दिनांक 02 दिसंबर 2025 को दरभंगा जिला के विभिन्न थानों द्वारा अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। पुलिस लगातार कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए तत्पर दिखी।
1. वाजितपुर थाना की कार्रवाई
वाजितपुर थाना कांड संख्या 57/25, दिनांक 09/08/25, धारा 316(2)/316(5)/318(4)/3(5) BNS के तहत दर्ज मामले में नामजद अभियुक्त
साजदा खानम उर्फ साजो खानम, पति– चमन खान, निवासी– तरियाती, थाना वाजितपुर, जिला दरभंगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
2. केवटी थाना की कार्रवाई
केवटी थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास से संबंधित कांड में फरार चल रहे अभियुक्त
ललन यादव, पिता– राजेंद्र प्रसाद यादव, निवासी– डलवा, थाना केवटी, जिला दरभंगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
3. नगर थाना की कार्रवाई
नगर थाना पुलिस ने NBW वारंटी अभियुक्त
मनोज कुमार मंडल उर्फ विजय मंडल, पिता– स्व. प्रलाद मंडल, निवासी– हसन चौक, थाना नगर, दरभंगा को गिरफ्तार किया।
4. विश्वविद्यालय थाना की कार्रवाई
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने NBW वारंटी अभियुक्त
सदानंद पासवान उर्फ मुनचुन पासवान, पिता– गणेश पासवान, निवासी– बेलाशंकर, थाना विश्वविद्यालय, दरभंगा को हिरासत में लिया।
5. बेंता थाना की कार्रवाई — अवैध शराब बरामद
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस की कार्रवाई जारी है।
गुप्त सूचना पर बेंता थाना पुलिस ने BSNL अल्लपट्टी की एक गली से 133.2 लीटर नेपाली सोफिया शराब बरामद कर जप्त किया।