बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति की अहम बैठक कल 28 नवंबर को

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

श्री श्री 108 बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति, कुशेश्वरस्थान के विकास और अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक अति आवश्यक बैठक बुलाई गई है। यह बैठक कल, यानी शुक्रवार 28 नवंबर 2025 को पूर्वाहन 11:30 बजे
न्यास कार्यालय, कुशेश्वरस्थान पूर्वी,में आयोजित की जाएगी। यह बैठक न्यास समिति के अध्यक्ष, सह अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल,श्री शशांक राज की ओर से आहूत की गई है। इसके लिए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से ससमय भाग लेने का आग्रह किया गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल ने श्री श्री 108 बाबा कुशेश्वरनाथ न्यास समिति, कुशेश्वरस्थान, दरभंगा के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण बैठक में समय पर भाग लें।
समिति के सदस्य श्री मणिकांत झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि न्यास समिति में निम्नलिखित प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य हैं-
अध्यक्ष, श्री शशांक राज (सह अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल)।
उपाध्यक्ष,श्री प्रभाकर तिवारी (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल)।
सचिव,श्री गोपाल नारायण चौधरी,
कोषाध्यक्ष,श्रीमती कविता कुमारी।
अन्य प्रमुख सदस्श्री, रविन्द्र कुमार चौधरी, श्री मणिकान्त झा, श्री शंकर चौपाल, श्री विमल चन्द्र खॉ और श्री संतोष पोद्दार है।
यह बैठक बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर, जो कि मिथिलांचल में “बाबाधाम” के नाम से भी विख्यात है, के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। सभी सदस्यों की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी से मंदिर और इस क्षेत्र के उत्थान की योजनाओं को बल मिलेगा।