सुपौल बाजार, बिरौल में अंबुजा सीमेंट की कॉन्ट्रेक्टर मीटिंग सम्पन्न, गुणवत्ता एवं तकनीकी लाभों पर विस्तृत चर्चा
सुपौल बाजार, बिरौल में अंबुजा सीमेंट की कॉन्ट्रेक्टर मीटिंग सम्पन्न, गुणवत्ता एवं तकनीकी लाभों पर विस्तृत चर्चा
सुपौल बाजार, बिरौल में अंबुजा सीमेंट की कॉन्ट्रेक्टर मीटिंग सम्पन्न, गुणवत्ता एवं तकनीकी लाभों पर विस्तृत चर्चा
दस्तक 7मीडिया ,बिरौल /उत्तम सेन गुप्ता
सुपौल बाजार, बिरौल स्थित कुंदन सीमेंट एजेंसी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर आज अंबुजा सीमेंट कंपनी की ओर से कॉन्ट्रेक्टर मीटिंग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बिरौल अनुमंडल क्षेत्र के कॉन्ट्रेक्टरों एवं राजमिस्त्रियों को अंबुजा सीमेंट की गुणवत्ता, तकनीकी विशेषताओं तथा निर्माण कार्य में उसके लाभों से अवगत कराना था।
इस मीटिंग में बिरौल अनुमंडल के विभिन्न गांवों से आए कॉन्ट्रेक्टरों एवं राजमिस्त्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंबुजा सीमेंट, दरभंगा क्षेत्र के मार्केटिंग ऑफिसर शंकर दास ने कंपनी के उत्पादों की मजबूती, टिकाऊपन एवं आधुनिक तकनीक आधारित निर्माण के फायदे पर प्रकाश डाला। वहीं टेक्निकल डिपार्टमेंट से आए कुंदन कुमार एवं मो. साहिल ने विस्तृत प्रेजेंटेशन देते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, मिश्रण तकनीक एवं बेहतर कंस्ट्रक्शन के मानकों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के आयोजक एवं कुंदन सीमेंट एजेंसी के प्रोपराइटर बिजली कान्त झा ने सभी उपस्थित कॉन्ट्रेक्टरों और राजमिस्त्रियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेहतर निर्माण सामग्री का चयन ‘सपनों के घर’ को मजबूत और सुरक्षित बनाता है, और अंबुजा सीमेंट इस मामले में विश्वास का नाम है। उन्होंने सभी से अंबुजा सीमेंट का उपयोग करने का आग्रह किया।
मौके पर कुंदन कुमार झा सहित अनुमंडल क्षेत्र के कई प्रमुख कॉन्ट्रेक्टर, राजमिस्त्री एवं तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे।