शहर राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित सीवान के प्रथम डीएम के राय पॉल फुटबॉल टूर्नामेंट में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। राजेंद्र स्टेडियम में जिला के प्रथम जिला पदाधिकारी के नाम पर के. राय पॉल लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 25 नवंबर से किया जाएगा। जिसका उद्घाटन डीएम आदित्य प्रकाश करेंगे। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सचिव मखदूम खान और अध्यक्ष सुधाकर तिवारी ने बताया कि जिला के प्रथम डीएम के. राय पॉल जब जिला की स्थापना की गई थी तब उनके द्वारा पहली बार लीग फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था।

 

जिसमें जिला के सभी पंजीकृत टीमें भाग ली थी।जिसका आयोजन हर वर्ष किया जाता है।टूर्नामेंट 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। इसके आयोजन में लीग टूर्नामेंट संयोजक अब्दुल कादिर उर्फ शहंत, वरीय सदस्य उमाशंकर प्रसाद, अध्यक्ष सुधाकर तिवारी, सचिव मखदूम खान, सहायक सचिव सद्दाम हुसैन, संयुक्त सचिव नेयाज अहमद, उपाध्यक्ष मो शाहिद, एचओआर इकराम अली राजू, जिला रेफरी चेयरमैन सुशील चौबे, रेफरी मो आमिर, रेफरी मो नईम, सतीश कुमार, मिथिलेश सिंह, सोहन राम, संजय पाठक थे।