05–दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप निर्वाचक सूची के प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित
05–दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप निर्वाचक सूची के प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित
05–दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप निर्वाचक सूची के प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधान परिषद के 05–दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची तैयारी के क्रम में प्रारूप निर्वाचक सूची के प्रकाशन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
दावा–आपत्ति की अवधि 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक
बैठक में बताया गया कि प्रारूप निर्वाचक सूची के संबंध में दावा–आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 निर्धारित है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06.11.2025 तक प्राप्त प्रारूप-18 एवं प्रारूप-19 के आधार पर स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन आज किया गया है। इसकी प्रतिलिपि सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई गई।
मतदाताओं की संख्या
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (दरभंगा जिला)
• पुरुष मतदाता – 12,315
• महिला मतदाता – 4,290
• कुल – 16,605 मतदाता
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (दरभंगा जिला)
• पुरुष मतदाता – 793
• महिला मतदाता – 213
• कुल – 1,006 मतदाता
उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 10 दिसम्बर 2025 तक दावा–आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।
Form-18 – स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नाम दर्ज करने हेतु
Form-19 – शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में नाम दर्ज करने हेतु
Form-07 – किसी निर्वाचक के नाम पर आपत्ति हेतु
Form-08 – किसी प्रविष्टि में सुधार/नाम स्थानांतरण हेतु
दावा–आपत्ति संबंधित कार्यालय –
सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं जिला निर्वाचन कार्यालय।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र – महत्वपूर्ण बिंदु एवं अर्हता
निर्वाचक सूची की अर्हता तिथि – 01.11.2025
आवेदक का मामूली तौर पर निर्वाचन क्षेत्र में निवास आवश्यक।
आवेदक को 01.11.2022 या उससे पूर्व स्नातक अथवा समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
Form-18 के साथ मूल डिग्री/डिप्लोमा या गजetted/निर्दिष्ट अधिकारी द्वारा प्रमाणित प्रति संलग्न करना आवश्यक।
डाक द्वारा आवेदन भेजा जा सकता है, परंतु bulk आवेदन स्वीकार नहीं होंगे (राजनीतिक दल, BLA, RWA आदि के माध्यम से भेजे गए आवेदन अमान्य)।
एक परिवार के कई सदस्यों द्वारा एक साथ आवेदन देना bulk नहीं माना जाएगा, परंतु मूल प्रमाणपत्र साथ लाना आवश्यक।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ,महत्वपूर्ण बिंदु एवं अर्हता
• निर्वाचक सूची De-novo तैयार होगी।
• अर्हता तिथि – 01.11.2025
• मामूली तौर पर निर्वाचन क्षेत्र में निवास अनिवार्य।
• अर्हता तिथि से पहले पिछले 6 वर्षों में कम से कम 3 वर्ष तक मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान (माध्यमिक स्तर या उससे ऊपर) में शिक्षण कार्यरत होना आवश्यक।
• Form-19 में आवेदन करना होगा।
बैठक में उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
वहीं राजनीतिक दलों की ओर से देवेंद्र कुमार झा, संदीप कुमार चौधरी, विनय कुमार पासवान, जवाहरलाल शर्मा, गगन कुमार झा, अनिल कुमार झा, दयानंद पासवान आदि उपस्थित थे।