गोसाई पोखर में दिव्यांग सिकंदर सहनी का शव मिलने के बाद हत्या की आशंका, एफआईआर
दर्ज, अनुसंधान में जूटी बिरौल पुलिस

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के गोसाई पोखर में तीन दिन पहले अफजला निवासी रामदेव सहनी के 27 वर्षीय पुत्र, सिकंदर सहनी का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हत्या की आशंका जताई जा रही है। रविवार को मृतक सिकंदर सहनी के बड़े भाई शंभू सहनी ने बिरौल थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष चंद्र मणि ने बताया कि मृतक के भाई शंभू सहनी ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि शव के पोस्टमार्टम और दाह संस्कार की प्रक्रिया के चलते आवेदन देने में विलंब हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें पूरा संदेह है कि उनके दिव्यांग भाई की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को मृतक का मोबाइल घटनास्थल से बरामद हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक सिकंदर सहनी की
ट्राईसाइकिल तालाब से मिला जब कि शव बीच तालाब से मिलने की बात कही गई है।
यह घटना बिरौल पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिसमें उन्हें यह सुनिश्चित करना है कि यह दुर्घटना है या सुनियोजित हत्या। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।