दीक्षांत में छात्रों की खुशी, सेल्फी लेकर संजोए यादगार पल
दीक्षांत में छात्रों की खुशी, सेल्फी लेकर संजोए यादगार पल
दीक्षांत में छात्रों की खुशी, सेल्फी लेकर संजोए यादगार पल
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /गुड्डू राज
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस बार छात्रों के चेहरों पर खास उत्साह देखने को मिला। समारोह में कुल 1200 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें से 26 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल,जबकि 80 शोधार्थियों को पीएच.डी की उपाधि दी गई। सभी छात्र-छात्राओं खुशी से झूम उठे। दीक्षांत समारोह के दौरान मंच पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने छात्रों को डिग्री और मेडल सौंपे। जैसे ही विद्यार्थियों के नाम पुकारे गए,वैसे ही पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और सफलता पर गर्व जताया। डिग्री मिलने के बाद छात्रों ने अपने दोस्तों के साथ मोबाइल से सेल्फी और फोटो खिंचकर यादगार पल संजोए। कई छात्र अपने शिक्षकों के साथ भी तस्वीरें लेते दिखे। पूरे समारोह का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और खुशनुमा रहा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह दिन उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। दीक्षांत समारोह के समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएँ अपने मित्रों और परिजनों संग खुशियाँ मनाते हुए परिसर से लौटे।