बिहार पुलिस भर्ती: चालक सिपाही की लिखित परीक्षा 10 दिसम्बर को, जबकि सिपाही भर्ती (01/2025) के PET की शुरुआत 15 दिसम्बर से

दस्तक 7मीडिया /पटना

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में विभिन्न पदों पर नियुक्ति से संबंधित दो महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं।

चालक सिपाही भर्ती (विज्ञापन संख्या 02/2025)

बिहार पुलिस में ‘चालक सिपाही’ के 4,361 पदों पर चयन हेतु लिखित परीक्षा 10 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट
https://csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

सिपाही भर्ती (विज्ञापन संख्या 01/2025)

विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत 19,838 रिक्त पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 26 सितंबर 2025 को जारी किया जा चुका है।
लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगी।

PET से संबंधित—
• तिथि
• परीक्षा केंद्र (स्थान)
• प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक

ये सभी विवरण 25 नवम्बर 2025, रात 12:00 बजे (00:00) से पर्षद की वेबसाइट के “Bihar Police” टैब में उपलब्ध रहेंगे।