बिरौल के 22 वें एसडीओ बने उमेश कुमार भारती, तत्कालीन एसडीओ संजीव कुमार कापर से पदभार किया ग्रहण। पूर्व एसडीओ को दिया भावभीनी विदाई और नये एसडीओ का किया गया स्वागत।
बिरौल के 22 वें एसडीओ बने उमेश कुमार भारती, तत्कालीन एसडीओ संजीव कुमार कापर से पदभार किया ग्रहण। पूर्व एसडीओ को दिया भावभीनी विदाई और नये एसडीओ का किया गया स्वागत।
बिरौल के 22 वें एसडीओ बने उमेश कुमार भारती, तत्कालीन एसडीओ संजीव कुमार कापर से पदभार किया ग्रहण।
पूर्व एसडीओ को दिया भावभीनी विदाई और नये एसडीओ का किया गया स्वागत।
बिरौल।
बिरौल के 22 वें अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में उमेश कुमार भारती ने सोमवार को पूर्व एसडीओ संजीव कुमार कापर से विधिवत पदभार ग्रहण किये।इससे पूर्व उन्होंने जिला मुख्यालय में योगदान देने के बाद बिरौल पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों के बीच पदभार आदान-प्रदान की सभी कागजी प्रक्रिया पुरी की गई। उसके बाद कार्यालय के प्रधान लिपिक पंकज कुमार झा, नाजीर मो.शहबाज,आशोक कुमार, बलराम झा,विशनु कुमार,दिलीप कुमार सहित अन्य कर्मियों ने तत्कालीन एसडीओ संजीव कुमार कापर को जहां भावभीनी विदाई दी। वहीं नये एसडीओ उमेश कुमार भारती का लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रधान लिपिक ने नये एसडीओ श्री भारती को कार्यालय के सभी कर्मियों से परिचय कराया।
मौके पर एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी,बीडीओ प्रेमसागर मिश्र,एमओ नेहा कुमारी,कुशेश्वरस्थान पूर्वी के सीओ के अलावा गणमान्य लोगों में संजीव कुमार झा,नटवर झा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। मालूम हो कि संजीव कुमार कापर बिरौल के 21 वें एसडीओ के पद पर दिनांक 4 सितंबर 2021 को योगदान दिये थे। उनका कार्यकाल 4 सितंबर 23 को दो वर्ष पुरा हो गया था।