मतगणना दिवस पर दरभंगा में विशेष यातायात व्यवस्था, आम वाहनों के प्रवेश पर रोक ,दरभंगा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, 14 नवम्बर को सुबह 5 बजे से रहेगा प्रभावी

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में दरभंगा जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवम्बर को शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। आगामी 14 नवम्बर 2025 को सुबह 8 बजे से बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना हॉल में मतगणना कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति से बचने हेतु दरभंगा पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है, जो 14 नवम्बर को प्रातः 5 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

दरभंगा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार

NH-57 पर दिल्ली मोड़ से शोभन तक आम वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। इस मार्ग पर केवल मतगणना कार्य से संबंधित वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी।

दिल्ली मोड़ के पूर्व बुढ़वान कट से शोभन तक आवागमन के लिए केवल उत्तरी लेन का प्रयोग किया जाएगा, जबकि दक्षिणी लेन पूरी तरह बंद रहेगी।

 केवटी, बस स्टैंड एवं बेला गुमटी से शोभन की ओर जाने वाले वाहन भी उत्तरी लेन से ही आगे बढ़ेंगे।

 शिवधारा चौक से बाजार समिति या NH-57 से बाजार समिति परिसर जाने वाले व्यक्ति या वाहन बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

 बाजार समिति के मुख्य द्वार से अंदर मतगणना परिसर में भी केवल पासधारी व्यक्तियों और वाहनों को ही अनुमति होगी।

 महिंद्रा कट से शोभन या मतगणना केंद्र की ओर जाने वाले सभी वाहन NH-57 की उत्तरी लेन से ही चलेंगे।

पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार निर्धारित की गई है

 दो पहिया वाहन (कर्मचारी/पदाधिकारी) – बाजार समिति के मुख्य द्वार के अंदर गार्ड रूम के पास।चार पहिया वाहन (अन्य पदाधिकारी) – FCI गोदाम/वेयरहाउस के पास। मतगणना अभिकर्ता – बैदेही पार्क के पास।शहर से आने वाले वाहन – पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में। शोभन से आने वाले वाहन – दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय में। दिल्ली मोड़ से आने वाले वाहन – दरभंगा सेंट्रल स्कूल परिसर में।

पुलिस ने बताया है कि शेष सभी मार्गों पर यातायात पूर्ववत सामान्य रहेगा। किसी विशेष परिस्थिति में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।दरभंगा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मतगणना के दिन अनावश्यक रूप से बाजार समिति या शिवधारा क्षेत्र की ओर न जाएं तथा ट्रैफिक नियमों का पालन कर सहयोग दें।