बालिका “वैदेही” को मिला नया स्नेहमयी आश्रय
डीएम दरभंगा ने दत्तक माता-पिता को सौंपी जिम्मेदारी

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, दरभंगा में आवासित बालिका वैदेही (काल्पनिक नाम) को आज जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के कर-कमलों से पश्चिम बंगाल के एक दंपत्ति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण एवं देखरेख हेतु सौंपा गया।

बालिका को पाकर दत्तक माता-पिता अत्यंत प्रसन्न और भावुक हो उठे। यह बालिका विगत चार माह से संस्थान में आवासित थी।

इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्री अनिमेष कुमार चंद्र तथा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की प्रबंधक सह सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना कुमारी उपस्थित थीं।

जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि “जिला प्रशासन बच्चों के पुनर्वास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।” उन्होंने बालिका वैदेही को सुखद, सुरक्षित और स्नेहमयी जीवन की शुभकामनाएँ दीं।