जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड के कोरियापट्टी पश्चिम में रविवार को विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर कृषि विभाग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यशाला हुआ, जहां बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमन कुमार ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण एवं बेहतरीन बिहार के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है।

मतदान आपकी शान है। देश की पहचान है। लोकतंत्र की जान है और आपके अधिकार का सम्मान है। इसीलिए अपने मताधिकार पर गर्व कीजिए और वोट कीजिए। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां हर नागरिक अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है। सरकार बनाने के लिए हर वोट अमूल्य होता है। एक-एक वोट से सरकार बनती है और बिगड़ती है। इसीलिए सोच-समझकर मतदान कीजिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का असली हीरो मतदाता है। वोट ही मतदाता की असली आवाज है। मेरा वोट मेरा भविष्य है। वोट की कीमत बहुमूल्य है। इसीलिए जाति, धर्म, सम्प्रदाय, रिश्ता, लिंग भेद, क्षेत्रवाद, भाषावाद से ऊपर उठकर प्रत्येक मतदाता को निष्पक्ष होकर अपनी सूझ-बूझ से मतदान करना चाहिए।

 

अच्छे और सच्चे प्रतिनिधि बनाने के लिए शत प्रतिशत मतदान करें। रिकॉर्ड तोड़ मतदान कर बिहार में सुपौल जिले को नम्बर वन बनाने के लिए 11 नबंवर को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। कार्यशाला में भारतेंदु कुमार, मिथिलेश यादव, श्याम कुमार सुशील, जनार्दन यादव, अरुण साह, मनोज साह, सिकन्दर यादव, बद्री प्रसाद यादव, गणेश मल्लाह, बमबम कुमार, जयप्रकाश यादव, अमरेन्द्र कुमार यादव, धीरज कुमार, रामचंद्र यादव आदि उपस्थित थे।