पुर्व डीजी एवं जन सूराज के प्रत्याशी आरके मिश्रा का ऐलान: 11 नवंबर से टॉवर चौक पर अनिश्चितकालीन धरना, बोले – “यह मिथिला के आत्मसम्मान की लड़ाई है”
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता और दरभंगा विधानसभा से उम्मीदवार पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे 11 नवंबर से दरभंगा टॉवर चौक स्थित गांधी मूर्ति के पास अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जन सूराज के प्रत्याशी व पुर्व डीजी आर के मिश्रा ने कहा कि 6 नवंबर को मतदान के दौरान हसन चौक पर भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों ने उनके साथ बदसलूकी की थी, जिसकी शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पूर्व डीजी श्री मिश्रा ने कहा
“यह केवल राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि मिथिला के आत्मसम्मान और बाहरी गुंडागर्दी के खिलाफ संघर्ष है। हम अन्याय के खिलाफ झुकने वाले नहीं हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि इस प्रकार की घटनाओं पर मौन रहेगा तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। मिश्रा ने सभी जन सुराज कार्यकर्ताओं और दरभंगा के नागरिकों से इस लोकतांत्रिक आंदोलन में सहभागी बनने की अपील की।
स्थानीय लोंगों का कहना हे कि पुर्व डीजी रह चुके आर के मिश्रा के साथ पुलिस का व्यवहार भी आपत्ति जनक हे ,प्रत्याशी श्री मिश्रा के आवेदन पर एसएसपी ने जांच का जिम्मा यातायात डीएसपी को दिया लेकिन तीन -चार दिन बीत जाने के बाद भी यातायात डीएसपी ने खबर लिखे जाने तक जांच प्रतिवेदन एसएसपी को नहीं सौंपा हे।कहीं मामले की लीपा पोती का इंतजार तों नहीं किया जा रहा हे।यहां बता देना जरूरी हे कि पुर्व आईपीएस आर के मिश्रा अपने नौकरी के दौरान कर्तव्यनिष्ठ ,और ईमानदार छवि के रहें हे ,यही नहीं यें ऐसे आईपीएस थे कि बिहार में इनकी चर्चा लोंगों के जुबान पर रहती थी और इनकी पुलिसिंग जबरदस्त थी खासकर गरीब और असहाय लोंगों को न्याय देने में देरी नहीं करते थे लेकिन आज न्याय के लिये वे खुद परेशान हे।
