सीतामढ़ी नगर में अवैध संचालित ऑटो स्टैंड से जाम लगने लग रहा है, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। इस क्रम में निर्माणाधीन आरओबी के स्टेशन गेट स्थित पहुंच पथ पर यात्री व वाहनों का आवागमन दुश्वार बन चुका है। ऑटो के बीच सड़क पर खड़े होने से स्थिति गंभीर बन रहती है। जिसके कारण स्टेशन परिसर में जाने में यात्री व अन्य वाहनों को मशक्कत करनी पड़ती है, वहीं आरओबी के बगल से आवागमन के लिए बनी सड़क पर सदैव ही जाम की समस्या बन जाती है।
इतना ही नहीं वर्तमान में आरओबी के पहंुच पथ से लेकर अमन बिहार होटल तक ऑटो रिक्शा व ई-रिक्सा सड़क अतिक्रमण करके ही खड़ा रहते है। जिससे इस सड़क में सदैव ही जाम की समस्या बनी रहती है। हाल यह बन चुका है कि ऑटो व ई-रिक्शा इधर के अन्य गली व मोहल्लों के मुहाने को भी जाम कर रखते हैं। हालांकि इस बीच में ही मेहसौल थाना है, लेकिन इस समस्या के निदान के लिए प्रशासनिक पहल नदारद है।
यह समस्या संज्ञान में है। इसे लेकर ऑटो यूनियन से बात हुई है। शीघ्र ही इस स्थान से ऑटो का हटाया जाएगा व सीमित संख्या में ही आवागमन का आदेश दिया जाएगा। इसे लेकर आजाद चौक से ही नगर प्रवेश में पाबंदी लगाने पर विचार किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को सुविधा हो तथा परेशानी से निजात मिल सके। – दीपक कुमार, डीएसपी ट्रैफिक।
