,दरभंगा बारएसोसियेशन भवन में शनिवार को अधिवक्ताओं ने पद्म भुषण सम्मान से सम्मानित मिथिला पुत्र डॉ.अमरनाथ झा की पुण्यतिथि पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया ।
अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वकीलों ने पुष्प निवेदित कर उन्हें स्मरण किया।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि डॉ. अमरनाथ झा देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद थे।वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे तथा हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सभापति के दायित्वों का निर्वहन किया।वे एक समय में एक ही भाषा का उपयोग करने के लिए सुविख्यात हैं। अधिवक्ता शिवशंकर झा ने कहा कि वे महामहोपाध्याय डाक्टर सर गंगानाथ झा के पुत्र थे। pu
