भदोही जनपद के सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर देव दीपावली के अवसर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। घाट पर साफ-सफाई और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

इस सफाई अभियान में खंड विकास अधिकारी, सेक्रेटरी संजय सिंह और नारेपार ग्राम प्रधान ने योगदान दिया।

शास्त्री हनुमान जी महाराज ने बताया कि देव दीपावली के दिन गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। देव दीपावली के लिए गंगा आरती और दीपदान की भी व्यवस्था की गई है।

इस दौरान हजारों दीपों से पूरा घाट जगमगाएगा। भक्तों द्वारा गंगा मैया की आरती की जाएगी। उत्सव में भजन-कीर्तन, गीत-संगीत और दीपदान का भी आयोजन होगा। घाट को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है।

श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतति की रक्षा और समाज में शांति की कामना करेंगे।