जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा।

 

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन प्रत्याशी और वर्तमान विधायक अजीत शर्मा ने मंगलवार को शहर के कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों से विकास के मुद्दे पर समर्थन मांगा और कहा कि “भागलपुर के सर्वांगीण विकास के लिए जनता का सहयोग सबसे जरूरी है।” अजीत शर्मा ने बुढ़िया काली स्थान से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

 

इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या 48, 47, 41 और 43 के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। जरलाही रोड, स्टेट बैंक गली, बोहरी टोली और एम.पी. स्कूल रोड होते हुए वे वार्ड 43 के पहाड़ी टोला, तांती टोला और बाबा स्थान तक पहुंचे। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया लोगों से अपने पक्ष में वोट करने का किया अपील, कहा – स्मार्ट सिटी को और विकसित करेंगे।

लोगों से अपने पक्ष में वोट करने का किया अपील, कहा – स्मार्ट सिटी को और विकसित करेंगे विधायक बोले- भागलपुर ने हमेशा विकास की राजनीति को चुना है जनसंपर्क के दौरान अजीत शर्मा ने कहा कि भागलपुर ने हमेशा विकास की राजनीति को चुना है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने शहर में सड़कों, बिजली और पेयजल की व्यवस्था सुधारने का काम किया है।

 

 

आगे भी भागलपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में काम जारी रहेगा।” उन्होंने विश्वास जताया कि जनता इस बार भी “हाथ” के निशान पर भरोसा जताकर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का मौका देगी। अभियान में कांग्रेस और महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। समर्थकों ने “फिर से अजीत शर्मा” के नारे लगाकर माहौल को जोश से भर दिया। कई युवाओं और महिलाओं ने भी जनसंपर्क अभियान में भाग लेकर समर्थन जताया। अजीत शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं, बल्कि भागलपुर को नए विकास मॉडल के रूप में स्थापित करना है।