अपने मजदूरी का पैसा मांगने पर खाया लात ,जूता,गाली।प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा,दर्ज की जा रही हैं प्राथमिकी।
अपने मजदूरी का पैसा मांगने पर खाया लात ,जूता,गाली।प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा,दर्ज की जा रही हैं प्राथमिकी।
बेनीपुर /विधि संवाददाता
अलीनगर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी बालेश्वर पासवान के पुत्र सिकंदर पासवान ने बहेड़ा थाना मे आवेदन देकर गांव के ही वीर चंद्र झा उर्फ भोला झा के पुत्र विमल कुमार झा के विरुद्ध कई आरोप लगाते हुये आवेदन दिया हैं। दिये आवेदन मे आरोप लगाया हैं कि नगर परिषद कार्यालय मे आज दो बजे दिन मे विमल झा मिल गये ,उनसे बकाये 18हजार रुपये की मांग की। सिकंदर का कहना हैं कि पोखरा के उगाही मे दमकल चलाए थे उसी का पैसा बाकी हैं। सिकंदर ने दिये आवेदन मे कहा हैं कि उसने विमल से कहा कि कोर्ट मे आना जाना होता हैं इसीलिए पैसों की जरूरत हैं आप दें दिजिये। इसपर बिमल झा ने कहा कि मेरा कोर्ट मे काफी परिचय हैं बोलो क्या काम हैं। इसपर सिकंदर ने कहा कि आप मेरा रुपया दें दीजिये हम अपना काम खुद कर लेंगे। इस बात पर विमल झा गुस्सा मे आ गये और मुझे गाली गलौज करते हुये मुझे लात जूतों से मारा ,मुंह पर थूक फेंक दिया। मुझे धमकी भी दिया। उसने कहा कि मुझे उपस्थित लोंगों ने जान बचाया।
इस मामले मे प्रभारी थानाध्यक्ष नागेंद्र शर्मा ने पूछने मे कहा कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों के विरुद्ध कारवाई की जायगी।