नाहरगढ़ में बीती रात भेड़ चराने वाले कुछ लोगों ने एक ऑटो चालक पर हमला कर दिया। चोर समझकर उन्होंने ऑटो चालक पप्पू प्रजापत के साथ मारपीट की और उसके वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। पप्पू प्रजापत ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
यह घटना उस समय हुई जब ऑटो चालक पप्पू प्रजापत ट्रांसफॉर्मर लेकर पचलावड़ा जा रहा था। वह भेड़ चराने वालों के डेरे के पास से गुजर रहा था। भेड़ पालक आमतौर पर जंगलों में डेरा बनाकर रहते हैं।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में भी हमलावर महिला-पुरुषों ने स्थानीय लोगों पर पत्थर और लाठियां उठाने का प्रयास किया। पीड़ित ऑटो चालक पप्पू प्रजापत ने इस संबंध में नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है।
स्थानीय बजरंग दल ने नाहरगढ़ थानाधिकारी से इस मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
