बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 शराब तस्कर गिरफ्तार, कोर्ट में पेश,भेजे गए जेल

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें देसी शराब के साथ पकड़ा गया है।
गिरफ्तार किए गए।
थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने बताया कि आरोपियों की पहचान गंगा सदा (पिता: श्री लाल सदा), ग्राम मुशाहरी टोला, जगन्नाथपुर। (इनके पास से 5 लीटर देसी शराब बरामद हुई है।)
जितेंद्र कुमार साह (पिता: कैलाश साह), ग्राम अफजला। गीता गिरी (पिता: विश्वनाथ गिरी), ग्राम लदाहो।
दुखमोचन यादव (पिता: सुनेलाल यादव), ग्राम बलहा।
ये सभी आरोपी बिरौल थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में उपस्थापन (पेशी) करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।