जाले को मिला युवा विधायक प्रत्याशी रंजीत शर्मा बने जाले विधानसभा से जन सुराज के उम्मीदवार , कार्यकर्ताओं में हर्ष

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
दरभंगा जिले के जाले विधानसभा से जन सुराज पार्टी से रणजीत शर्मा को टिकट मिलने पर जाले विधानसभा में जन सुराजी कार्यकर्ता में हर्ष का माहौल है। सिंहवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि वो जाले विधानसभा के टिकट के दावेदार के प्रबल उम्मीदवार थे पार्टी ने उन्हें जाले से टिकट देकर कार्यकर्ता का मनोबल ऊंचा किया है। साधारण परिवार से ताल्लुक़ रखने वाले रंजीत शर्मा का जाले विधानसभा का अलग हो मतदाताओं में बीच क्रेज है।
युवा होने के नाते युवा वर्ग में उनकी लोकप्रियता अधिक है। वही टिकट मिलने के बाद प्रत्याशी रंजीत शर्मा ने बताया की ये टिकट नहीं जाले की जानता का भावना है। युवा वर्ग अब जागरूक हो गया है। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा की जाले का बेटा अब विधायक बनेगा। जाले का चौमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है वो अपनी प्राथमिकताओं को लेकर लोगो के बीच जायेंगे। वही उनके टिकट मिलने के बाद जाले में जन सुराज कार्यकर्ता में जशन का माहौल है