दरभंगा में लोकतंत्र का महापर्व: 6 नवंबर को कुशेश्वरस्थान और गौड़ा बौराम विधानसभा में होगा मतदान, ‘जीविका’ दीदियाँ घर-घर पहुंचा रही हैं जागरूकता का संदेश
दरभंगा में लोकतंत्र का महापर्व: 6 नवंबर को कुशेश्वरस्थान और गौड़ा बौराम विधानसभा में होगा मतदान, ‘जीविका’ दीदियाँ घर-घर पहुंचा रही हैं जागरूकता का संदेश
दरभंगा में लोकतंत्र का महापर्व: 6 नवंबर को कुशेश्वरस्थान और गौड़ा बौराम विधानसभा में होगा मतदान, ‘जीविका’ दीदियाँ घर-घर पहुंचा रही हैं जागरूकता का संदेश
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
लोकतंत्र का महापर्व, बिहार विधानसभा निर्वाचन, दरभंगा जिले के 78 कुशेश्वरस्थान और गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए 6 नवंबर को है। इस अवसर पर मतदाताओं से अपील की गई है कि वे भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अपने मताधिकार का प्रयोग कर राज्य में अपनी मनपसंद और कुशल सरकार बनाने का अपना नागरिक कर्तव्य निभाएं।
यह जानकारी जिला परियोजना प्रबंधक ऋचा गार्गी ने बसंत जीविका महिला ग्राम संगठन, जगरनाथपुर के तत्वावधान में द्रवेश्वर दानी मंदिर परिसर और मनोर भौराम गांव में आयोजित मतदाता जागरूकता सभाओं को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को निर्भीक होकर, जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। प्रशासन द्वारा हर मतदान केंद्र पर पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की, “पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।
जीविका दीदियां इस चुनावी पर्व में मतदाताओं को जागरूक करने की महती भूमिका निभा रही हैं। स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघ सीएल एफ की बैठकों, संकल्प सभाओं,रंगोली, रैलियों, चौपालों और जन चेतना अभियानों के माध्यम से वे ‘जन-जन तक’ मतदान का निमंत्रण पहुंचा रही हैं, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
श्रीमती गार्गी ने सभी जीविका कैडर और दीदियों से इस संवाद को व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाने की अपील की। दोनों स्थानों पर आयोजित सभाओं में लगभग 500-500 की संख्या में जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि “एक-एक वोट अमूल्य है” और यह मौका पांच साल में एक बार आता है। उन्होंने वोट को संवैधानिक अधिकार बताते हुए कहा कि मतदान के दिन जीविका दीदियाँ “दरवाजा खटखटाव अभियान” चलाकर घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी।
जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से सभा का शुभारंभ जोशपूर्ण नारों के साथ किया, जिसकी गूंज थी: “एक वोट देश के नाम, बूढ़े हो या नवजवान, सब मिल चलें करें मतदान।”
बसंत सी.एल.एफ. की अध्यक्ष लीला देवी के नेतृत्व में मनोर भौराम गांव में जीविका दीदियों ने एक रैली निकाली। टोले-मुहल्लों में “सारे काम छोड़ दो वोट दो वोट दो”, “जन जन को संदेश दो वोट दो वोट दो”, और “बूढ़े हो या नवजवान, सामिल चलो करें मतदान” जैसे नारों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को संदेश दिया गया।
सभा को जिला से आए प्रशिक्षण पदाधिकारी कुमार उत्तम, जिला कृषि प्रबंधक मनोरमा कुमारी, खरीददारी प्रबंधक रश्मि कुमारी, सामुदायिक समन्वयक आलोक कुमार, इंदु कुमारी, तथा सचिव मीरा देवी, कोषाध्यक्ष हिना देवी, बबिता कुमार, उमेश मांझी, मीना देवी, अनिला कुमारी, पूनम देवी, खुशबू कुमारी, अश्वमंजूषा कुमारी, पुष्पम कुमारी, और आशा कुमारी ने भी संबोधित किया।