बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 : नामांकन की अद्यतन स्थिति,64नामांकन प्रपत्र दाखिल।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
उप निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 64 नामांकन प्रपत्र दाखिल किए गए हैं।
13 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक प्राप्त नामांकन प्रपत्रों का विवरण निम्नानुसार है
विधानसभा क्षेत्र नामांकन प्रपत्रों की संख्या
कुशेश्वरस्थान 7
गौड़ाबौराम 9
बेनीपुर 6
अलीनगर 4
दरभंगा ग्रामीण 7
दरभंगा 6
हायाघाट 6
बहादुरपुर 5
केवटी 5
जाले 9
कुल दाखिल नामांकन प्रपत्र : 64
इसके अतिरिक्त राजनीतिक दलवार नामांकन की स्थिति इस प्रकार है –
• 78-कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के 1 उम्मीदवार,
• 82-दरभंगा ग्रामीण से राष्ट्रीय जनता दल के 1 एवं 1 निर्दलीय उम्मीदवार,
• हायाघाट से 1 निर्दलीय उम्मीदवार,
• केवटी से जनसुराज पार्टी के 1 उम्मीदवार,
• 79-गौड़ाबौराम से मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के 1 एवं 1 निर्दलीय उम्मीदवार,
• 85-बहादुरपुर से 1 निर्दलीय उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है।
कुल राजनीतिक नामांकन की संख्या – 8
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा रही है।
सभी कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जा रहे हैं।
सभी नामांकन स्थलों पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा के आदेशानुसार दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।