राजीव जायसवाल बने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प. बंगाल प्रभारी।

कटिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल को पार्टी की पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई का प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर की गई है। उन्होंने बताया कि राजीव कुमार जायसवाल एक जुझारू और कर्मठ नेता हैं, जिनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को पश्चिम बंगाल में नई मजबूती मिलेगी।

उनके नेतृत्व में प्रदेश में संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है। पश्चिम बंगाल प्रदेश का प्रभारी मनोनीत होने पर क राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कटिहार जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद, विभिन्न इकाई के अध्यक्षों, समाजसेवियों और व्यवसायी वर्ग के लोगों ने राजीव कुमार जायसवाल को बधाई दी है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है तथा संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

 

सालमारी आजमनगर प्रखंड के सालमारी कॉलेज मोड़ पर इन दिनों जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्य सड़क पर ट्रकों और बड़े वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण यहां घंटों तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार जाने वाले आम लोग, स्कूली बच्चे, बाइक सवार और पैदल यात्री सभी को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सालमारी कॉलेज मोड़ न सिर्फ सालमारी बाजार बल्कि आसपास के करीब 30 से 40 गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग हर दिन इसी रास्ते से सालमारी बाजार में खरीदारी और जरूरी कामों के लिए आते हैं। लेकिन भारी वाहनों की भीड़ और अनियंत्रित पार्किंग के कारण यह इलाका जाम का केंद्र बन गया है। बाजार में आने-जाने वाले मोटरसाइकिल चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।

 

दोपहरी तपती धूप में फंसे रहने के कारण लोगों को न केवल समय की बर्बादी झेलनी पड़ती है बल्कि थकान और चिड़चिड़ापन भी बढ़ जाता है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार तो जाम के कारण ग्राहक वापस लौट जाते हैं, जिससे व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह के समय तो ऐसा लगता है जैसे सड़क बाजार का हिस्सा बन गई हो। ट्रक, ऑटो, टोटो, बाइक सब एक ही जगह फंसे रहते हैं।

 

दूसरी ओर, कॉलेज जाने वाले छात्रों को भी जाम की वजह से समय पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। कई बार छात्र और अध्यापक दोनों ही घंटों तक सड़क पर फंसे रहते हैं। इससे पढ़ाई और कॉलेज की गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करे। ट्रकों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए या उनके आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया जाए। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की जाए ताकि जाम से राहत मिल सके।