गायघाट और बेनीबाद समेत जिले के विभिन्न चेक पोस्ट पर पुलिस कर रही सघन वाहन जांच

दीपक कुमार। गायघाट

बिहार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर सोमवार की रात्रि से ही पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जिले से सटे लगने वाली सीमा, नेपाल से लगने वाली सीमा व अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. विभिन्न चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा है. चेक पोस्ट हर आने जाने वाले वाहनों की डिक्की की तलाशी ली जा रही है. बिना जांच के किसी भी वाहन को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम की तैनाती अलग अलग शिफ्ट में की गई है. पुलिस अधिकारी अलग अलग शिफ्ट में डियूटी में तैनात रहेंगे।
वहीं चेकिंग के दौरान शराब तस्करी की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी सरून कुमार मंडल और बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत सार्दुल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है. इसके साथ ही थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, निगरानी रखने आदि का निर्देश थाने में पदस्थापित अधिकारी को दिया गया है. आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.