गायघाट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में विधायक का दौरा, प्रभावितों से मिले, पानी में कपड़ा मोड़कर निकले विधायक
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का विधायक निरंजन राय ने दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर निरीक्षण किया। यहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

