विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दरभंगा पुलिस सतर्क,एसएसपी के निर्देशन में फ्लैग मार्च और एरिया डॉमिनेशन अभियान जारी

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से दरभंगा जिला पुलिस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। आज वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा के निर्देशन में जिला पुलिस बल और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ) की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया।

कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सख्त निगरानी

चुनाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष रूप से उन क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया, जिन्हें संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। पुलिस बलों की उपस्थिति ने लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया और यह संदेश दिया कि जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, हिंसा या आचार संहिता उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेगा।

आम जनता में सुरक्षा का विश्वास

फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही से समाज में सुरक्षा का माहौल बनता है और मतदाता बिना किसी भय और दबाव के मतदान कर सकते हैं।

चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने की कड़ी तैयारी

एसएसपी ने बताया कि जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है। गश्ती दल, एरिया डॉमिनेशन और फ्लैग मार्च के अलावा निरंतर चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। उन

यह साफ है कि दरभंगा पुलिस और सीएपीएफ की संयुक्त कार्रवाई से प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को पूरी तरह निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।