दरभंगा जिले में 16 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिले में पुलिस प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के लिए 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी सूची के मुताबिक, पुलिस केंद्र दरभंगा में पदस्थापित पुअनि छोटे लाल सिंह को जिला सूचना इकाई दरभंगा भेजा गया है। वहीं पुअनि गौरव प्रसाद को मनीगाछी थाना से स्थानांतरित कर विवि थाना की अनुसंधान इकाई की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह पुअनि मनीष कुमार को विवि थाना से अनुसंधान इकाई मनीगाछी, पुअनि काजल कुमारी को एपीएम  थाना से अनुसंधान इकाई हायाघाट तथा पुअनि प्रिया कोहली  को घनश्यामपुर थाना से कोतवाली थाना में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा पुअनि पूजा सिंह को कोतवाली थाना से अनुसंधान इकाई घनश्यामपुर थाना, पुअनि सरिता कुमारी को बहेड़ी थाना से अनुसंधान इकाई बहादुरपुर थाना  तथा अनुराधा को बहादुरपुर थाना से अनुसंधान इकाई बहेड़ा थाना  भेजा गया है।

वहीं, पुलिस केंद्र दरभंगा में पदस्थापित पुअनि जनार्दन ठाकुर को विधि-व्यवस्था सिमरी थाना ,पुअनि  धुरन पासवान को विधि-व्यवस्था मनीगाछी थाना , पुअनि पवन कुमार पासवान को विधि-व्यवस्था केवटी थाना , पुअनि मोहन लाल पासवान को विधि-व्यवस्था बड़गांव थाना  ,पुअनि मो अली  को विधि-व्यवस्था तिल्केश्वर ,पुअनि नरेंद्र कुमार अरुण को नेहरा थाना ,पुअनि रविशंकर कुमार  को अनुसंधान इकाई नेहरा थाना एवं पुअनि ललन कुमार को विधि व्यवस्था बहेड़ा थाना भेजा गया है।