गायघाट विधानसभा के हनुमाननगर गांव की बदहाल सड़कों पर सवाल, पांच साल में नहीं बदली तस्वीर

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट विधानसभा संवाददाता। गायघाट विधानसभा क्षेत्र के हनुमाननगर गांव की हालत आज भी दयनीय बनी हुई है।गांव में सड़कों की स्थिति इतनी खराब है कि बरसात के मौसम में लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक निरंजन राय के पांच साल के कार्यकाल में भी गांव की मूलभूत सुविधाओं में कोई खास सुधार नहीं हुआ। चुनाव के समय सड़क, नाली और विकास के जो वादे किए गए थे, वे अब तक अधूरे हैं। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि अब जनता विकास के नाम पर जवाब मांगना जानती है। उनका कहना है अब वोट जाति या पार्टी देखकर नहीं, काम देखकर दिया जाएगा। गायघाट के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले चुनाव में क्षेत्र की अनदेखी का जवाब जरूर दिया जाएगा।