बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार सरकार ने रविवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

अनिल चौधरी (भा.प्र.से. 2011)

नगर आयुक्त, मधुबनी नगर निगम से स्थानांतरित कर विशेष सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना पदस्थापित।

 उपेंद्र प्रसाद (भा.प्र.से. 2013)

बन्दोबस्त पदाधिकारी, जहानाबाद से स्थानांतरित कर अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना नियुक्त।

 संजय कुमार (भा.प्र.से. 2014)

अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। अब वे मुख्य महाप्रबंधक, बिहार विकास मिशन, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

 स्पर्श  गुप्ता (भा.प्र.से. 2019)

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद किशनगंज से स्थानांतरित कर प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड, पटना पदस्थापित।