दरभंगा में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से बरतने की अपील की सावधानी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बदलते मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार और मौसम सेवा केंद्र, पटना ने 04 से 06 अक्टूबर तक दरभंगा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश, वज्रपात (बिजली गिरना) और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है।
अपर समाहर्त्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर ने बताया कि कमला, बागमती, अधवारा समूह, खिरोई और कोसी नदी समेत विभिन्न जलक्षेत्रों में जलस्तर वृद्धि, जलजमाव और फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की।
प्रशासन की अपील :
• पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।
• तटबंध के निचले इलाके में रहने वाले लोग सुरक्षित ऊँचे स्थान पर चले जाएं।
• नदी, तालाब, नहर या जल स्रोतों के पास न जाएं और बच्चों को भी न जाने दें।
• बारिश और वज्रपात के दौरान खेतों में कृषि कार्य न करें।
• पशुओं को खुले स्थान पर न बांधें, सुरक्षित जगह पर रखें।
आपात स्थिति में नागरिक जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (06272-245055) या मोबाइल नम्बर 9431688118 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।
अपर समाहर्त्ता ने कहा – “आपदा नहीं होगी भारी, यदि पूरी हो तैयारी।”
बेनीबाद पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान: एसएसपी के निर्देश पर हुई सघन जांच
स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की नई मतदाता सूची तैयार करने हेतु दरभंगा में प्रमण्डलीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित,मतदाता पंजी हेतु क्या होनी चाहिये अहर्ता।