एपीएम थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने की दिशा में दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में APM थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
गुप्त सूचना के आधार पर APM थानांतर्गत होरलपट्टी के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 40 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है।

