दरभंगा जिला के सदर प्रखंड में कलश शोभा यात्रा में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिशाल,मुस्लिम भाईयों ने कलश यात्रा को बना दिया यादगार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुंजन कुमार 

दरभंगा के कबीरचक पंचायत अंतर्गत भेलूचक में आज हिंदू–मुस्लिम एकता की अनूठी झलक देखने को मिली।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मथुरापुर कबीरचक की कलश शोभा यात्रा जब माता की डोली के साथ भेलूचक पहुंची तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं से समिति सदस्यों का अभिनंदन किया और गले लगाकर भाईचारे का संदेश दिया।

दरअसल, धर्मपुर औद्योगिक प्रांगण तक भारी जलजमाव के कारण शोभायात्रा का रूट बदलना पड़ा। इस स्थिति में पूजा समिति के अध्यक्ष रतन पासवान, मुखिया प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव, प्रशासन और स्थानीय लोगों की बैठक में भेलूचक होकर यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

जब यात्रा मस्जिद के पास से गुजरी, तो मुस्लिम समुदाय के लोग आगे बढ़कर स्वागत में शामिल हुए और जुलूस को शांति व सद्भाव से आगे बढ़ाया। इस पहल ने दोनों समुदायों के बीच आपसी भाईचारे और सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की।

 

पूजा समिति के प्रमुख सदस्य विजय सिंह, अजय पासवान के अलावे कई दर्जन लोगों के साथ साथ
मुस्लिम समुदाय से शामिल लोग: मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद रिंकू, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अली, मोहम्मद आलम, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद जफ़रुल आदि कई लोग मौजूद थे।