दरभंगा में शिक्षिका पुष्पा कुमारी की संदेहास्पद मौत: दहेज़ हत्या का मामला दर्ज, पूछताछ के लिए 3 हिरासत में
दरभंगा में शिक्षिका पुष्पा कुमारी की संदेहास्पद मौत: दहेज़ हत्या का मामला दर्ज, पूछताछ के लिए 3 हिरासत में
दरभंगा में शिक्षिका पुष्पा कुमारी की संदेहास्पद मौत: दहेज़ हत्या का मामला दर्ज, पूछताछ के लिए 3 हिरासत में
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले अंतर्गत नगर पंचायत बिरौल के जीरो माइल के निकट शनिवार को एक खेत में शिक्षिका पुष्पा कुमारी का शव संदेहास्पद स्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई है। यह मामला अब दहेज हत्या के रूप में दर्ज किया गया है, जिसमें मृतका के पति समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करने को कहा। टीम ने बारीकी से मुआयना किया और घटना में उपयोग होने वाले कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य और सामग्री एकत्र कर उन्हें जांच के लिए अपने साथ ले गई। इससे मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।
मृतका पुष्पा कुमारी के पिता, प्रमोद साह, जो कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के भिंडुआ निवासी हैं, ने इस मामले में बिरौल थाना में हत्या का प्राथमिकी दर्ज कराया है। एफआईआर में कुल छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जिसमें प्रमोद प्रसाद (पुष्पा के पति और शिक्षक),जयमाला देवी (सास), कुंवर साहु (ससुर),त्रिवेणी साहु (भैंसुर),रेणु देवी (नन्द),रोहित साहु को मुख्य रूप से नामजद किया गया है। मृतका के पिता प्रमोद साह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री पुष्पा की शादी 2 मार्च 2025 को अलीनगर थाना क्षेत्र के गोसबा निवासी कुंवर साहु के पुत्र प्रमोद प्रसाद से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद पुष्पा अपने पति के साथ बिरौल के डुमरी जीरो माइल स्थित निजी मकान में रहने लगी।
आवेदन में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में अतिरिक्त पाँच लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुष्पा कुमारी को शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका ने इसकी सूचना अपने पिता को दी थी। पीड़ित परिवार ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर समधी से बात भी की, लेकिन वे अपनी पांच लाख की मांग पर अड़े रहे। एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद अनुसंधानकर्ता शशीकांत रजक तुरंत हरकत में आए
और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी का कहना है कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
मिल्लत कॉलेज में भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के परिणाम महिलाओं को और भी सशक्त बनाने में मददगार साबित होंगे – कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी
गायघाट विधायक प्रत्याशी सह लोजपा नेत्री ने रिशु हत्याकांड में पीड़ित परिवार से की मुलाकात