सुपौल जिले के मरौना प्रखंड में जीविका दीदियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। शिव गुरु सीएलएफ, खुशी सीएलएफ और कृष्णा सीएलएफ की दीदियों ने गुरुवार को एकजुट होकर सामुदायिक और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया।
प्रखंड परियोजना प्रबंधक मजहर कासिम ने बताया कि जीविका दीदियां स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रही हैं। अभियान के दौरान सड़कों, गलियों और सामुदायिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
जीविका दीदियों ने लोगों से साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ स्वास्थ्य से ही नहीं जुड़ी है। यह समाज की प्रगति और समृद्धि का प्रतीक भी है।
