गायघाट- विस में कल होगा कार्यकर्ता महासम्मेलन: तैयारी पूरी, मंच तैयार

दीपक कुमार। गायघाट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने कार्यकर्ताओं को साधने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 25 सितंबर को गायघाट विधानसभा के जारंग हाई स्कूल में कार्यकर्ता महासम्मेलन होगा। पूरे मामले में जानकारी कमल सिंह ने निरीक्षण के दौरान दी है।गायघाट विधानसभा अंतर्गत जारंग स्थित उच्च विद्यालय में आगामी 25 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनज़र आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कोमल सिंह ने की।