सनहपुर में घर में चोरी ,आभूषण समेत करीब डेढ़ लाख का समान उड़ा ले गया चोर।
दस्तक 7मीडिया,सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के सनहपुर बुजुर्ग गाव में बीती रात अज्ञात चोरों ने मुकेश कुमार के घर से 45 हजार रुपये नकद व डेढ़ लाख से अधिक मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली। गृहस्वामी मुकेश कुमार ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह सो गए थे। इस बीच घर के पिछले हिस्से में चल रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य का फायदा उठाते हुए चोर आंगन में घुस आए। उन्होंने एक कमरे का ताला तोड़कर दो पेटियों की कुंडी क्षतिग्रस्त कर दी और उसमें रखे 45 हजार रुपये नकद, डेढ़ भर सोने के आभूषण व हसुली लेकर फरार हो गए।
रात में ही खटपट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।